कोरबा , मई 04 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दो दिनों में 428 लीटर शराब जब्त की है और 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसकी जानकारी आज पुलिस ने दी ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के अंतर्गत थाना एवं चौकी स्तर पर लगातार दबिश दी गई। इस दौरान अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन, ड्रम एवं अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। साथ ही अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दोपहिया वाहन भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित