नयी दिल्ली , अक्टूबर 17 -- कोयला गैसीकरण के माध्यम से देश में औद्योगिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए गैसीफिकेशन इंडिया 2026 का आयोजन राजधानी में 22-23 अक्टूबर आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे।
सरकार के सहयोग से मिशन एनर्जी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किये जाने वाले इस सम्मेलन का यह 17वां संस्करण है और यह कोयला एवं लिग्नाइट गैसीकरण पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है। इसका उद्देश्य कोयला गैसीकरण के माध्यम से भारतके औद्योगिक परिवर्तन को गति देना है।
पिछले कुछ वर्षों में केन्द्र सरकार ने देश की आर्थिक विकास रणनीति में कोयले की भूमिका को बुनियादी रूप से नए सिरे से परिभाषित किया है।राष्ट्रीय कोयला गैसीकरण मिशन ने वर्ष 2030 तक एक करोड़ टन कोयले के गैसीकरण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य को निर्धारित करने , विशेष वित्तीय प्रोत्साहन योजनाओं की शुरुआत, व्यावसायिक स्तर पर गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत सुधार तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के उद्यमों की बढ़ती भागीदारी ने मिलकर इस क्षेत्र में अभूतपूर्व गति पैदा की है।
इस बार चर्चा का केंद्र कोयला गैसीकरण की संभावनाओं का पता लगाने से आगे बढ़कर इसके व्यावसायिक क्रियान्वयन में तेजी लाने पर केंद्रित हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित