श्रीगंगानगर , अगस्त 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को चलाये गये विशेष अभियान के तहत 25 आरोपियों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रोंं ने बताया कि करीब दस दलों का गठन करके एक साथ छापेमारी की गई। दलों ने कुख्यात अपराधियों, संगठित अपराध में लिप्त तत्वों, मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारों के तस्करों और उनके सहयोगियों के निवास स्थानों एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

इस कार्रवाई में कुल 25 अपराधियों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित