शहडोल , अप्रैल 10 -- मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा कस्बे में अग्रवाल लॉज का भवन गिरने से तीन लोगों की मौत के मामले में प्रारंभिक जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर हर्षल पंचोली ने नगरपालिका कोतमा में पदस्थ उपयंत्री वंदना अवस्थी और सहायक राजस्व निरीक्षक योगेंद्र नाथ तिवारी को उनके पद से निलंबित किया है।
कलेक्टर ने माना कि यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई कर उसे रोका गया होता, तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने कार्य में लापरवाही को घटना का प्रमुख कारण बताते हुए कहा कि इसी वजह से तीन नागरिकों की मौत हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित