कोण्डागांव , जुलाई 12 -- ) छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार मर्दापाल थाना क्षेत्र के मेंडपाल गांव निवासी रंजीत तिग्गा (45) का शनिवार को पत्नी सावित्री तिग्गा के साथ शराब पीने की आदत को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद सावित्री अपने मायके चली गई। शाम करीब सात बजे रंजीत उसे वापस लाने मायके पहुंचा, लेकिन पत्नी ने साथ लौटने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह वापस घर लौट आया।
सावित्री ने बताया कि विवाद के दौरान रंजीत ने गुस्से में खुदकुशी करने जैसी बात कही थी। रविवार सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि उसने कथित तौर पर अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। परिजन उसे पहले मर्दापाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित