कोटा , फरवरी 21 -- राजस्थान में कोटा महोत्सव 2026 के तहत किशोर सागर तालाब की पाल पर शनिवार को पुष्प प्रदर्शनी का संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
आधिकारिक सू्त्रों ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी में लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रजातियों के पुष्प देखने को मिलेंगे। प्रदर्शनी में निजी संस्थान औद्योगिक, संस्थान शिक्षण संस्थान, निजी नर्सरी एवं व्यक्तिगत रूचि रखने वाले व्यक्ति शिरकत कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, प्रशिक्षु आईएएस आराधना चौहान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग कृष्णा शुक्ला, कोटा व्यापार महासंघ के अशोक माहेश्वरी, क्रांति जैन, नितिन विजय, डॉ. साकेत गोयल सहित आयोजन से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित