कोटा , फरवरी 18 -- राजस्थान में प्रसिद्ध कोटा महोत्सव-2026 की शुरुआत 21 फरवरी को प्रातः सात बजे गोदावरी धाम पर गणेश वंदना के साथ होगी।

इसी दिन शौर्य घाट चम्बल रिवर फ्रंट पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इनमें मास्टर शेफ प्रतियोगिता, लोकल टेलेंट हंट प्रतियोगिता, सुरीला कोटा, अनप्लग्ड एवं घूमर शो आदि प्रमुख आकर्षण होंगे। मास्टर शेफ प्रतियोगिता 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे शौर्य घाट चम्बल रिवर फ्रंट पर होगी। फूड कोर्ट, दीदी की हाट एवं फोटो एग्जीबिशन, लोक कला के रंग, बैंड प्रतियोगिता तथा पेंटिंग वर्कशॉप आदि कार्यक्रम भी रिवर फ्रंट पर होंगे।

22 फरवरी को प्रातः सात बजे मथुराधीश मंदिर से हैरिटेज वॉक निकलेगी जिसमें लोकसभा अध्यक्ष के साथ कोटावासी साफा पहनकर शामिल होंगे। शाम 5ः30 बजे से चम्बल रिवर फ्रंट के पश्चिमी घाट पर भव्य चम्बल महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अन्य जनप्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्यजन शामिल होंगे। इसी दिन गढ़ पैलेस में कचौरी फेस्ट के तहत शहरवासी स्वादिष्ट कोटा कचौरी का आनंद लेंगे।

दोपहर एक बजे शौर्य घाट पर वास्तुवाणी के तहत पंडित सतीश शर्मा द्वारा वास्तुदोष निवारण पर व्याख्यान दिया जाएगा एवं गृह प्रवेश से पूर्व क्या ध्यान रखा जाए इस पर जानकारी दी जाएगी। चम्बल रिवर फ्रंट के घंटी घाट पर निरोगी कोटा के तहत प्रातः 11 बजे से हेल्थ टॉक के तहत कोटा के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आम नागरिकों से संवाद किया जाएगा एवं विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जाएगी। निरोगी कोटा के तहत 21 फरवरी को आयुर्वेद से संबंधित टॉक शो होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित