कोटा , मार्च 06 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू की मौजूदगी में शनिवार को कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास होगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दोपहर करीब एक बजे बूंदी जिले में शंभूपुरा स्थित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट स्थल पर यह कार्यक्रम होगा। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर महत्वाकांक्षी नौनेरा तथा परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना के लिए भूमि पूजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री एवं कोटा जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक, ऊर्जा मंत्री एवं बूंदी जिले के प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित