कोटा , सितम्बर 10 -- राजस्थान में नगर निगम कोटा के 100 वार्डों में शुक्रवार को मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि शहर के सभी मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 815 सक्रिय और 150 सुरक्षित मतदान दल बनाये गये हैं।
जिला कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी पीयूष सामरिया ने कहा कि कोटा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी है। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। कोटा में 1600 पुलिसकर्मी-अधिकारी चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सुरक्षथ्त् दलों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले आठ लाख 26 हजार 923 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित