कोटा , सितंबर 16 -- राजस्थान में नगरीय निकायय चुनाव के तहत नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 की बूथ संख्या 99, वार्ड संख्या 44 की बूथ संख्या 448 एवं वार्ड संख्या 11 की बूथ संख्या 576 तथा कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका के वार्ड संख्या चार के बूथ नंबर पांच में पुनर्मतदान शांतिपूर्वक जारी है और कोटा नगर निगम के तीन वार्ड में अपराह्न एक बजे तक 49.95 प्रतिशत एवं सुकेत नगरपालिका के बूथ पर 50.13 प्रतिात मतदान हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया ने बताया कि सुबह सात बजे शुरु हुआ मतदान शांतिपूर्वक जारी हैं और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुनर्मतदान के लिए संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदाता के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही का निशान लगाया जा रहा है।

इस बीच कोटा के वार्ड संख्या 87 में मामूली कहासुनी की घटना सामने आयी लेकिन शीघ्र ही समाधान कर दिया और मतदान में कोई व्यवधान नहीं होने दिया। पुनर्मतदान के बाद गुरुवार को प्रातः आठ बजे से मतगणना कलेक्ट्रेट स्थित टैगोर हॉल में की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित