जयपुर , फरवरी 16 -- राजस्थान में नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि विरासतकालीन तालाबों और जल संग्रहण स्रोतों का संरक्षण और उन्हें पुनर्जीवित करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं और कोटा के किशोरसागर के सौंदर्यकरण पर 82.31 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे।
श्री खर्रा शून्यकाल में विधायक संदीप शर्मा के ध्यानार्कषण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कोटा विकास प्राधिकरण ने किशोर सागर तालाब के सौंदर्यकरण के लिए कार्य आदेश जारी किए हैं। इसके विकास कार्यों पर 82.31 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि कोटा के अन्य जल संग्रहण स्रोतों का सर्वे के आधार पर संरक्षण किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा 3.25 करोड़ रुपए की लागत से काला तालाब की सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित