बेमेतरा , सितंबर 22 -- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कोटवार जमीन की खरीदी-बिक्री से जुड़े विवाद में पटवारी बोधीराम निषाद के समर्थन में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी सामने आई है। पार्टी ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को आज ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने सहित विभिन्न मांगें की हैं।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के शहर अध्यक्ष फौजी सूर्या सिंह चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। पार्टी के अनुसार, कोटवार जमीन की खरीदी-बिक्री को लेकर शिकायत सामने आने के बाद पटवारी बोधीराम निषाद को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया था। पार्टी ने इस मामले में सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित