नैनीताल , फरवरी 22 -- उत्तराखंड के पौड़ी जिले से नैनीताल घूमने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी के सतपुली निवासी सुमित सिंह अपनी महिला मित्र के साथ कैंची धाम दर्शन के आए हुए थे। दोनों यहां एक होटल में रुके थे। बताया जा रहा है कि रात में सुमित की अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया गया।
बताया जा रहा कि अस्पताल लाने से पहले उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित