पौड़ी , मई, 30 -- उत्तराखंड में कोटद्वार के जिला उद्योग केंद्र ने शनिवार को औद्योगिक इकाइयों एवं उद्यमियों के लिए श्रम कानूनों और श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य उद्योगों और श्रमिकों को श्रम संबंधी अधिकारों, कानूनी प्रावधानों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।
कार्यशाला में श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिक पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, श्रमिक कल्याण कार्यक्रमों, कार्यस्थल सुरक्षा मानकों तथा श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही श्रमिकों तथा नियोक्ताओं को उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गयी।
अधिकारियों ने कहा कि श्रम कानूनों का पालन केवल श्रमिकों के हितों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे उद्योगों में बेहतर कार्य वातावरण तैयार होता है और उत्पादकता में भी वृद्धि होती है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान करते हुए योजनाओं के व्यावहारिक पहलुओं पर भी चर्चा की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित