पौड़ी , अक्टूबर, 27 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जिला गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोटद्वार पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से एक महिला और उसके 15 माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और काउंसलिंग के बाद दोनों को मंगलवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी 15 माह के बच्चे को साथ लेकर बिना बताए घर से चली गई है। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित