कोटद्वार , मई 16 -- त्तराखंड में कोटद्वार जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को पुलिस को सफलता मिली है। दैनिक जांच अभियान के दौरान पुलिस ने करीब तीन पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपदभर में नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित