नयी दिल्ली , मार्च 15 -- अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) रविवार को कहा है कि कोच्चि का जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 31 मार्च एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालिफायर के फाइनल राउंड में भारत की सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के हांगकांग के खिलाफ होने वाले आखिरी मैच की मेजबानी करेगा।

यह पिछले 10 सालों में पहली बार होगा जब कोच्चि का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 'ब्लू टाइगर्स' (भारतीय टीम) की मेजबानी करेगा। मार्च 2016 में भारत ने इसी स्टेडियम में फीफा विश्व कप क्वालिफायर में तुर्कमेनिस्तान का सामना किया था। वह आखिरी मौका भी था जब भारतीय सीनियर पुरुष टीम ने केरल में कोई मैच खेला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित