सेंट लुइस मॉरीशस , अप्रैल 06 -- लिएंडर पेस की मेजबानी में होने आईजीपीएल 2026 के तीन चरणों वाले अफ्रीकी सेगमेंट में करनदीप कोचर के साथ 11 बार के एशियन टूर विजेता गगनजीत भुल्लर भी शामिल होंगे।

अनाहिता गोल्फ कोर्स में नौ से 11 अप्रैल तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए जापान में एक शानदार सप्ताह के बाद, 27 वर्षीय कोचर सीधे वहां से मॉरीशस आ रहे हैं। वह जापान में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे। इस साल एशियन टूर पर तीन टूर्नामेंटों में यह उनका दूसरा 'टॉप-5' प्रदर्शन था। इस लेग में शामिल होने वालों में कोचर के अलावा 11 बार के एशियन टूर विजेता गगनजीत भुल्लर, आईजीपीएल 2025 के ऑर्डर ऑफ़ मेरिट में शीर्ष पर रहे पुखराज गिल और आईजीपीएल में कई बार जीत हासिल करने वाले अमन राज प्रमुख हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित