न्यूयॉर्क , सितंबर 08 -- अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हम वतन इवा जोविक को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन 2026 के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।
आर्थर ऐश स्टेडियम में सोमवार को एक घंटा 33 मिनट तक चले मुकाबले में गॉफ 'मैराथन दौड' वाले एहसास के साथ जोविक के खिलाफ एकल मुकाबले में 6-1, 6-4 से जीत दर्ज की।
अब क्वार्टर फाइनल में गॉफ का मुकाबला रूस की मीरा एड्रीवा से होगा।
मुकाबले के दौरान गॉफ अपने अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया। जोविक के शुरुआती गेम जीतने के बाद, गॉफ ने पहले सेट के आखिरी 13 में से 12 अंक जीते और प्रतिद्वंदी की सर्विस को तीन बार तोड़कर 6-1 से जीत दर्ज की।
दूसरे सेट में जोविक ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंदी गॉफ के लिए कई मुश्किलें खड़ी कीं। गौफ ने पांचवें गेम में सर्विस ब्रेक की, लेकिन 18 वर्षीय खिलाड़ी ने तुरंत वापसी करते हुए सर्विस ब्रेक कर दिया। आखिर तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर जारी रही। 4-4 के स्कोर पर, गौफ ने एक बार फिर ब्रेक हासिल करने का मौका भुनाया और 6-4 से गेम के साथ मैच भी जीत लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित