कोंडागांव , अप्रैल 30 -- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के शासकीय प्राथमिक शाला खुटपारा सोनाबाल में शिक्षण सत्र की पूर्णता पर गुरुवार को प्रगति प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ग्राम के वरिष्ठजन टेड़ूराम नेताम, अध्यक्ष वन विकास समिति दक्षिण वन संभाग कोंडागांव तथा पूर्व पंच जगतराम नेताम के करकमलों से प्रगति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर क्षेत्र के लौह हस्तशिल्पी सुंदरलाल पोयाम विश्वकर्मा ने अपने पुत्र संदीप एवं रिंकी के विवाह उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को न्यौता भोज के रूप में बेसन भजीया एवं दुग्ध खीर परोसी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान अध्यापक हितेंद्र कुमार श्रीवास, सहायक शिक्षक रूखमणी साहू, स्वीपर देवकी मंडावी तथा जगती नेताम का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित