कोंडागांव , मई 28 -- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था नहीं होने को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन ने गुरुवार को आरोप लगाया कि शहर में कहीं भी आम लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे साप्ताहिक बाजार में आने वाले ग्रामीणों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

श्री देवांगन ने कहा कि दूर-दराज गांवों से आने वाले सब्जी विक्रेताओं और बाजार पहुंचे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है और मजबूरी में महंगा बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद नगर पालिका प्रशासन बाजार क्षेत्र में एक टैंकर तक की व्यवस्था नहीं कर पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित