कोंडागांव , अप्रैल 23 -- छत्तीसगढ़ में कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर के पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव थाना पुलिस आज सुबह करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह शर्ट और लूंगी पहने हुए था। मौके की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृतक संभवतः घूम-घूमकर मांगने वाला व्यक्ति हो सकता है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पहचान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित