बड़वानी , मई 11 -- मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र में आज एक कॉलेज बस सड़क से उतरकर गड्ढे में चली गई, जिससे 11 छात्र घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बड़वानी क्षेत्र से करीब 45 छात्रों को खरगोन जिले के बोरावा स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज ले जा रही बस दवाना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एसडीओपी महेश सुनैया ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर एक महिला और बच्चा आ जाने के कारण चालक ने उन्हें बचाने के प्रयास में बस को सड़क से नीचे उतार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित