रामनगर,30मार्च(वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में कॉर्बेट पार्क से सटे कोसी बैराज के पास स्थित कोसी कैफे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक कैफे परिसर में दो पायथन के बच्चे दिखाई दिएउस समय कैफे में काफी लोग स्थानीय व पर्यटक मौजूद थे,जो बैठकर चाय का लुत्फ उठा रहे थे लेकिन जैसे ही दो सांप नजर आया लोगों में हलचल मच गई और देखते ही देखते दहशत का माहौल बन गया,हालांकि स्थिति ज्यादा बिगड़ती उससे पहले ही मौके पर मौजूद सर्फ विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप और उनकी टीम ने मोर्चा संभाल लिया।

उन्होंने बिना समय गंवाए दोनों पायथन के बच्चों को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया,रेस्क्यू के दौरान टीम ने पूरी सावधानी बरती ताकि न तो किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचे और न ही सांपों को कोई हानि हो।

रेस्क्यू के बाद चंद्रसेन कश्यप और उनकी टीम ने वन विभाग के सहयोग से दोनों पायथन के बच्चों को उनके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि कॉर्बेट लैंडस्केप से सटे इलाकों में इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं.क्योंकि जंगल और मानव बस्तियों के बीच की दूरी लगातार कम हो रही है।

कश्यप ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की स्थिति में घबराने की बजाय तुरंत वन विभाग या उनकी टीम को सूचना देंऔर खुद से किसी भी वन्यजीव को पकड़ने की कोशिश न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित