पटना , अक्टूबर 12 -- शहरा महोत्सव में सोमवार को हास्य और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध हास्य कलाकार वी.आई.पी. ने अपनी शानदार प्रस्तुति, चुटीले व्यंग्य और लाजवाब मिमिक्री से दर्शकों को खूब हँसाया।वी.आई.पी की हास्य प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया और गांधी मैदान ठहाकों एवं तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
हास्य कलाकार वी.आई.पी. ने अपनी विशिष्ट शैली में एक के बाद एक मनोरंजक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने बॉलीवुड के प्रमुख अभिनेताओं की आवाज, संवाद अदायगी की प्रभावशाली नकल प्रस्तुत कर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। उनकी मिमिक्री इतनी जीवंत और आकर्षक रही कि दर्शक बार-बार तालियाँ बजाने और ठहाके लगाने को मजबूर हो गए।
कार्यक्रम के दौरान गांधी मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने हास्य प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। कलाकार की सहज अभिव्यक्ति, शानदार संवाद अदायगी और हास्यबोध ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित