पंचकूला , जुलाई 25 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार आगाज हुआ है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि पुरुष हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में 190 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार ने देश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि झंडू कुमार की अदम्य इच्छाशक्ति, अथक परिश्रम और शानदार प्रदर्शन पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है। यह उपलब्धि भारतीय खिलाड़ियों के बढ़ते आत्मविश्वास और क्षमता का भी परिचायक है।

मुख्यमंत्री ने झंडू कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाले समय में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित