नयी दिल्ली , जुलाई 20 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की और प्रदर्शनकारियों छात्रों से अपना धरना खत्म करने की अपील की।

श्री नड्डा ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से बातचीत का प्रस्ताव आया था और पूर्वाह्न 11:50 बजे से बातचीत शुरू हुई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ यह बैठक बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तार से शुरुआती मौखिक चर्चा की गई, जिसके बाद शाम करीब चार बजे प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपा।

श्री नड्डा ने सभी प्रदर्शनकारियों से अपना धरना खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे स्थिति को पूरी तरह सामान्य बनाने में प्रशासन की मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित