भीमताल 16अप्रैल (वार्ता) |उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को भीमताल विधानसभा के, शीतला, हरतोला, नथुवाखान, चाफी, अलचोना, ताडा, आदि गावों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के आदेश दिये।

ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल,, बिजली, शिक्षा आदि की समस्याओं को मंत्री कैड़ा के समक्ष रखा। इसके बाद श्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये! उन्होंने कहा कि चाफी से अलचोना -ताडा मोटर मार्ग जो खराब है उसमे डामरीकरण का कार्य किया जाना है जिसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेजी गई है, जल्दी ही उस मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृति करने की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित