वाशिंगटन , अगस्त 26 -- कैरेबियन सागर में नशीले पदार्थों की तस्करी के संदिग्ध नाव पर किये गये अमेरिकी हमले में चार लोग मारे गये हैं।

अमेरिकी सेना ने कहा है कि यह कार्रवाई पश्चिमी गोलार्ध में संदिग्ध कार्टेल नेटवर्क के खिलाफ अमेरिका के जारी अभियान का नया हिस्सा है।

अमेरिकी साउदर्न कमांड (साउथकॉम) के अनुसार, संयुक्त कार्यबल पश्चिमी गोलार्ध ने कैरेबियाई क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के तय रास्तों से गुजर रही एक तेज़ रफ्तार नाव पर यह घातक हमला किया।

साउथकॉम के अनुसार, खुफिया जानकारियों से यह संकेत मिला था कि नाव नशीले पदार्थों की तस्करी में सीधे तौर पर शामिल है। सेना ने इस कार्रवाई में मारे गये चारों लोगों को 'नार्को-आतंकी' बताया है।

साउथकॉम ने हमले से ठीक पहले का एक वीडियो भी सार्वजनिक किया है, जिसमें वह नाव दिखाई दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित