भभुआ , अक्टूबर 14 -- बिहार में कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने 8.60 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 5,200 रुपये नकद, एक बड़ा और एक छोटा मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है।

कैमूर पुलिस की ओर से आज जारी सूचना के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के छावनी मोहल्ला, वार्ड संख्या 10 निवासी इमरान अंसारी के रूप में की गयी है। वह तालिब अंसारी का पुत्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित