भभुआ , सितंबर 24 -- कैमूर जिले में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 2,546 लाभार्थियों को एक करोड़ तीन लाख 12 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करायी जायेगी।

जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र ने राशि भुगतान संबंधी परामर्श-पत्र तैयार कर राज्य मुख्यालय भेज दिया है। इसके बाद लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि सीधे अंतरित की जायेगी।

जिला प्रशासन के अनुसार, इस योजना के तहत 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के इंटरमीडिएट एवं स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियों को रोजगार की तलाश के दौरान प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता दी जाती हैइस बीच, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला योजना पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का औचक निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बिहार विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम के कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

श्री कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल करने तथा जिले के प्रत्येक पात्र युवक-युवती को योजनाओं का लाभ दिलाने कर निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित