भभुआ , जून 11 -- कैमूर जिले के जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियांवयन में लापरवाही बरतने वाले 72 पंचायत रोजगार सेवकों एवं 6 कार्यक्रम पदाधिकारियों का वेतन स्थगित कर दिया है और संबंधित लापरवाही के लिए स्पष्टीकरण माँगा है।

जिलाधिकारी श्री कुमार ने जिला स्तर पर मनरेगा एवं संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं पंचायत रोजगार सेवकों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य निष्पादन नहीं किया गया है।

समीक्षा बैठक में अप्रैल एवं मई 2026 माह के कार्ययोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। समीक्षा में यह सामने आया कि सूचीबद्ध 72 पंचायत रोजगार सेवकों एवं 06 कार्यक्रम पदाधिकारियों की उपलब्धि निर्धारित लक्ष्य की तुलना में अत्यंत कम रही, जो उनके दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता एवं लापरवाही मानी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित