भभुआ , जून 10 -- बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पछाहगंज के पास राष्ट्रीय उच्च पथ-19 पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के मोहनियां गांव के निवासी अजय कुमार साह (45)बाइक से जा रहा था।

इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है तथा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित