जयपुर , जुलाई 31 -- राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ सतीश पूनियां ने केंद्रीय कैबिनेट के वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए 36 हजार 441 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय के साथ संशोधित 'खेलो इंडिया' योजना तथा राष्ट्रीय खेल महासंघों (एएनएसएफ) के लिए सुदृढ़ सहायता योजना को मंजूरी के फैसले को ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

डा पूनियां ने शुक्रवार को कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए अच्छे अवसर उपलब्ध कराएगा तथा भारत को खेल महाशक्ति बनाने और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित