वाराणसी , अक्टूबर 1 -- भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानव जीवन की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों के सम्मान तथा उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर 21 शास्त्रियों द्वारा कुशा-जल से रुद्राभिषेक किया गया तथा 11 शास्त्रियों ने महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया। सायंकाल नमो घाट एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर घाट पर होने वाली गंगा आरती में भी कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष आयोजन किया जाएगा।

दुबई से इजरायल जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान में कैप्टन स्मित मच्छार द्वारा 174 यात्रियों की जान बचाने के लिए दिखाए गए साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की जा रही है। यह आयोजन सनातन परंपरा की 'वसुधैव कुटुम्बकम्' तथा विश्व-बंधुत्व की भावना को समर्पित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित