नयी दिल्ली , अक्टूबर 01 -- सऊदी अरब के रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान घायल हुए पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

भारतीय दूतावास ने ''एक्स'' पर कहा कि कैप्टन मच्छार उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य पर पूरा अपडेट अभी नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सा सहायता दी जा रही है।

दूतावास ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द अपनी चोटों से ठीक हो जाएंगे। हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि हम सऊदी अधिकारियों के साथ उनके स्वास्थ्य पर नज़र रखते रहेंगे और उनकी हर मुमकिन सहायता करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित