हल्द्वानी , मार्च 20 -- उत्तराखंड के मंत्रिमंडल विस्तार में भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा के शपथ लेते ही उनके परिवार और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर समर्थकों को जमावड़ा लग गया। उनकी पत्नी कमलेश कैड़ा, परिवार के दूसरे सदस्यों और अन्य लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह टीवी पर देखा। श्रीमती कैड़ा ने श्री राम सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के प्रति आभार जताया। श्री कैड़ा के शपथ लेने के बाद उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्रित्व वाली मंत्रिपरिषद में पांच रिक्त पदों पर लम्बे अंतराल के बाद शुक्रवार को नए मंत्रियों की नियुक्ति हो गयी। श्री कैड़ा ने पहली बार मंत्री बनाये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित