पटना , नवंबर 7 -- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार को कहा कि कैंसर के खिलाफ प्रभावी लड़ाई में जन-जागरूकता, समय पर जांच और समुचित उपचार सबसे महत्वपूर्ण हैं।
श्री निशांत ने कहा कि कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान और समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप से उपचार की संभावनाएं बेहतर हो सकती हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को समय रहते जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य के प्रति सजगता और समय पर लिया गया सही निर्णय अनेक अनमोल जिंदगियों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित