पुणे , फरवरी 24 -- सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि कैंपस मेंं ही युवाओं को नीति निर्माण, प्रशासन और सार्वजनिक सेवा की बारीकियों से अवगत कराकर तथा सामाजिक रूप से संवेदनशील बनाकर नयी राजनीतिक पीढ़ी तैयार की जा सकती है।
श्री ठाकुर पूणे स्थित एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी और एमआईटी स्कूल ऑफ़ गवर्नमेंट द्वारा आयोजित 15वें भारतीय छात्र संसद के समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ पत्रकार शाहिद सिद्दीकी तथा राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप कुमार पाठक भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित