भरतपुर , अक्टूबर 01 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में गुरुवार को आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार एक किसान की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्राें ने बताया कि राजवीर ट्रैक्टर ट्रॉली में जा रहा था कि लुधावई टोल से आगे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी और वह उसके नीचे दब कर गम्भीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस के जरिए राजबीर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कैंटर को जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित