बेंगलुरु , मई 01 -- श्री के. रवि ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के 22वें अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है।
श्री रवि ने डॉ. डी.के. सुनील का स्थान लिया है, जो कल 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए।
श्री रवि के पास एयरोस्पेस और रक्षा, विनिर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह एचएएल में निदेशक (संचालन) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं , जहां उन्होंने रणनीतिक योजना पहलों का नेतृत्व किया और इस सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम को 'महारत्न' का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
संगठन के लिए अपनी परिकल्पना को लेकर श्री रवि ने कहा कि उनका लक्ष्य एचएएल को एक विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी एयरोस्पेस और रक्षा उद्यम में बदलना है, जो नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), परिचालन उत्कृष्टता और जन-केंद्रित विकास से परिपूर्ण हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित