नयी दिल्ली , जून 03 -- एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने चीन के शहर शांग्यू में 20 और 21 जून को होने वाली एशियन रिले चैंपियनशिप के दूसरे एडिशन के लिए 29 सदस्यीय भारतीय दल में पुरुषों की 100मी दौड़ के राष्ट्रीय रिकार्डधारी गुरिंदरवीर सिंह भी शामिल किया हैं।

एएफआई के अध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि भारतीय टीम चीन में होने वाले सभी छह रिले स्पर्धााओं में हिस्सा लेगी।

उन्होंने कहा, "चीन में होने वाली यह प्रतियोगिता एथलीटों के लिए कॉन्टिनेंटल लेवल पर अपनी काबिलियत दिखाने का एक अच्छा मौका होगी।

एशियन रिले चैंपियनशिप का तीसरा एडिशन चंडीगढ़ में होगा। यह कॉन्टिनेंटल प्रतियोगिता हाल ही में हांगकांग में हुई एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन काउंसिल की बैठक में भारत को सौंपी गई थी।

अध्यक्ष बहादुर सिंह ने कहा, यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल प्रेमियों को अपनी धरती पर ही टॉप एथलीटों को खेलते हुए देखने का मौका देगी।"चीन में होने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुषों की 4x100मी और 4x400मी रिले दौड़ होगी। साथ ही महिलाओं की 4x100मी और 4x400मी रिले दौड़ भी होगी। भारतीय टीम मिक्स्ड 4x100मी और 4x400मी रिले दौड़ में भी हिस्सा लेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित