श्रीगंगानगर , सितम्बर 21 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती केसरीसिंहपुर की नगरपालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को कांग्रेस की आकांक्षा चौधरी भारतीय जनतापार्टी (भाजपा) की तारावंती को हराकर अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

बहुमत से काफी दूर रहने के कारण भाजपा ने यहां किसी भी तरह की जोड़-तोड़ या दबाव की नीति को नहीं अपनाया।

केसरीसिंहपुर में 20 वार्ड हैं। कांग्रेस को 13 वार्ड में जीत हासिल हुई थी, जबकि एक वार्ड में उसका समर्थित पार्षद चुना गया था। भाजपा को पांच वार्डों में सफलता मिली थी। एक वार्ड निर्दलीय के खाते में गया था। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की आकांक्षा को 15 और तारावंती को पांच मत प्राप्त हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित