नयी दिल्ली , जुलाई 27 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी केशव चंद्र ने सोमवार को केंद्रीय खान मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभाला। वह अगमुट कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार सचिव केशव चंद्र ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की खनन क्षेत्र में प्रमुख सरकारी पहलों और गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान, वरिष्ठ अधिकारियों ने सचिव को मंत्रालय के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और पहलों के बारे में जानकारी दी। इनमें खनिज अन्वेषण, खनिज ब्लॉकों की नीलामी और संचालन, महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज तथा खनन एवं खनिज क्षेत्र के अन्य प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
सचिव ने खनिज क्षेत्र को मजबूत करने के लिए मंत्रालय की प्रमुख पहलों के समन्वित प्रयासों और प्रभावी कार्यान्वयन के महत्व पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित