भरतपुर , अक्टूबर 12 -- राजस्थान के करौली में शारदीय नवरात्र के दौरान केलादेवी मेले की भीड़ एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने कोटा के सोगरिया स्टेशन से मथुरा तक 13 दिनों के लिए अनारक्षित सुपरफास्ट ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की है।

रेलवे प्रशासनिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 12 डिब्बों वाली 02921/ 02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट ट्रेन के 14 अक्तूबर से 26 अक्टूबर तक दोनों तरफ 13 -13 फेरे होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित