तिरूवनंतपुरम , अप्रैल 05 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर हमला करते हुए कहा है कि पिछले 10 वर्षों में एलडीएफ सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों में घिरी रही है, जिसमें गोल्ड स्मगलिंग एवं लाइफ मिशन जैसे मामले शामिल हैं।
उन्होंने पीरूमेडा में रविवार को आयोजित चुनावी रैली में जनता को ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केरल हमेशा प्रगतिशील सोच और सामाजिक न्याय का प्रतीक रहा है, लेकिन आज राज्य पीछे जा रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक मोर्चे पर राज्य का कर्ज 1.57 लाख करोड़ से बढ़कर करीब छह लाख करोड़ हो गया है, जिससे किसानों, मछुआरों और छोटे व्यापारियों की स्थिति खराब हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित