तिरुवनंतपुरम , अप्रैल 09 -- केरल में सभी 140 विधानसभा सीटों के चुनाव में गुरूवार को 78.17 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कुल 2.71 करोड़ मतदाताओं में से 78.17 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान सुबह सात बजे शुरू था और समाप्ति के लिए निर्धारित समय सीमा शाम छह बजे के बाद भी मतदान केन्द्रों पर लोग कतार में लगे हुये थे। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
चुनाव आयोग के अनुसार कहीं से अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।
राज्य के कोझिकोड जिले में सबसे अधिक 81.14 प्रतिशत और पथनमथिट्टा में सबसे कम 70.76 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सुबह से ही मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केन्द्रों में पहुंचने शुरू हो गये थै। शुरुआती प्रतिशत में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और पहली बार मतदान करने वालों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मतदाताओं ने सभी 890 उम्मीदवार चुनावी किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद कर दी है। राज्य में 30,471 मतदान केंद्र बनाये गये थे। कुल 2.71 करोड़ मतदाताओं में से 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 उभयलिंगी हैं।
मतदान के दौरान आज एक दुखद घटना सामने आयी जब त्रिशूर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के कुछ ही समय बाद 62 वर्षीय एक मतदाता की तबियत खराब हो गयी और उसकी मौत हो गई।
केरल में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच हैं ीलेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी यहां पूरी जोर आजमाइश कर रही है। ।
मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम आ जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित