तिरुवनंतपुरम , अप्रैल 21 -- केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने चुनाव प्रक्रियाकी गरिमा की रक्षा से संबंधित उपायों को सुदृढ़ करते हुए जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) और चुनाव अधिकारियों (आरओ) को स्पष्ट निर्देश जारी किये हैं कि मतगणना से संबंधित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाये।

जारी निर्देशों के अनुसार, अधिकारियों को साफ तौर पर चेतावनी दी गयी है कि किसी भी परिस्थिति में इंडेक्स कार्ड बनाने या एनकोर पोर्टल पर आंकड़ों की पुष्टि करने के लिए स्ट्रांग रूम नहीं खोले जायें।

सीईओ कार्यालय ने कहा कि इन प्रतिबंधों से समझौता नहीं किया जा सकता और हर हाल में इनका पालनहोना चाहिए। ये निर्देश ऐसे समय में आये हैं, जब चुनाव आयोग मतगणना चरण के दौरान किसी भी तरह की प्रक्रियागत चूकों से बचने की कोशिश कर रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को इन दिशानिर्देशों को सख्तीसे लागू करने का आदेश दिया गया है।

कार्यालय ने कहा कि इन निर्देशों की अनदेखी को संजीदगी से देखा जाएगा और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित