नयी दिल्ली , अप्रैल 04 -- कांग्रेस संचार विभाग प्रभारी जयराम रमेश ने केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को मिली जीत पर जनता का आभार जताया है।

उन्होंने सोमवार को कहा कि कांग्रेस केरल की जनता को धन्यवाद देती है, जिन्होंने यूडीएफ को सेवा का अवसर दिया। श्री जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी अपनी ज़िम्मेदारी को भली-भांति समझती है और केरल की जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित