नयी दिल्ली/पेरावूर , अप्रैल 06 -- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ( एलडीएफ) सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है और भ्रष्टाचार ने हर व्यवस्था को कमजोर कर दिया है।
सुश्री वाड्रा ने आज केरल के पेरावूर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार पर आम जनता की बजाय पूंजीपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केरल जैसे शिक्षित राज्य में अपार संभावनाएं होने के बावजूद युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सीमित हो गए हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था को कमजोर बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य कर्ज के बोझ तले दबा है। किसानों, डेयरी सेक्टर, होमस्टे मालिकों और आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित